बघाट रियासत के शासक स्वर्गीय दुर्गा सिंह का 122वां जन्मदिवस राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नड़ोह, सोलन में अति धूमधाम से मनाया गया
आज बघाट रियासत के शासक स्वर्गीय दुर्गा सिंह जी का 122वां जन्मदिवस राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नड़ोह, सोलन में अति धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर बघाट सामाजिक संस्था के सक्रिय सदस्यों ने वृक्षारोपण किया जिनके नाम इस प्रकार हैं- धर्मेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर, हरीन्द्र ठाकुर, मीना कुमारी (पंचायत समिति सदस्या), मौनिका ठाकुर, तारा, अंजु, चैना ठाकुर, अनुराधा ठाकुर (मुख्य अध्यापिका), मीना (अध्यापिका), प्रीतम सिंह रंधावा तथा अमर सिंह।

