हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला द्वारा स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर उर्दू (श्रेणी-3), ट्रांसलेटर पंजाबी (श्रेणी-3), सहायक प्रोग्रामर (श्रेणी-3), लिपिक (श्रेणी-3), ड्राइवर (श्रेणी-3), सफाई कर्मचारी (श्रेणी-4) व माली (श्रेणी-4) के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार 30 सितम्बर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hphcrecruitment.in पर प्राप्त की जा सकती है।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *