आज बुशहर छात्र कल्याण संघ के छात्र एवम छात्राएं लोक निर्माण एवम खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह एवम् रामपुर बुशहर के स्थानीय विधायक श्री नंद लाल जी से उनके निजी आवास में जाकर मिले।इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। माननीय लोकनिर्माण मंत्री जी तथा विधायक श्री नंद लाल जी ने बुशहर छात्र कल्याण संघ के सभी चुने हुई पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी और “एकता का मार्ग” अपनाकर जनकल्याण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर छात्र कल्याण संघ के चेयरमैन कुलदीप वर्मा, प्रधान चंदन महाजन, महासचिव शालू नेगी, कोषाध्यक्ष अशोक पालसरा, उपाध्यक्ष अभिनय चौहान, सचिव सुमित शर्मा, एवं अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *