सोलन जिला भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक अध्यक्षा इंदु ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न
सोलन जिला भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक आज अध्यक्ष इंदु ठाकुर की अध्यक्षता में नालागढ़ में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से नालागढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता लखविंदर राणा, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी, जिला सोलन के प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की इस परिचय बैठक में जिला महामंत्री प्रियंका अग्रवाल , उर्मिला शर्मा पांच मंडलों के अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





