शहीद रोशन क्रिकेट मैमोरियल का हुआ समापन।


कंडाघाट के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शहीद क्रिकेट मेमोरियल का समापन कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यश 11 की टीम ने शिवालिक चंबाघाट की टीम को 38 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया ।

टूर्नामेंट के समापन में मुख्यातिथि के रूप में शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने शिरकत की।अरुण ठाकुर ने विजेता और उप विजेता टीम को शुभकामनाएं दी साथ ही आयोजकों को भी शहीद की याद में टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी।

अरुण ठाकुर ने कहा की शहीद रोशन लाल जी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी याद में करवाए जा रहे इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रेरणा देंगे । इस मौके पर शहीद रोशन क्लब पपलोल की शहरी इकाई के प्रबंधक अमन देव शर्मा , उपाध्यक्ष विपुल मेहता के साथ साथ आयोजक मनीष , गरिश,नीरज, सुखविंदर और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *