विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किये भरोली कोहाला के होनहार

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किये भरोली कोहाला के होनहार

ज्वालामुखी 13 दिसंबर :- विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोली कोहाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियां के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
विधायक ने अध्यापकों से छात्रों के लिये पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है और इन्हें निखारने तथा सवारने में सबसे बड़ा योगदान अध्यापकों का ही होता है।
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 11 हजार देने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। प्रदेश सरकार ने गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ साथ खेलों, योग तथा अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधियाँ को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उपस्थित
उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण, बीडीओ देहरा कुलदीप शर्मा , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोली कोहाला राकेश शर्मा सहित स्कूल के अध्यापक , विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *