श्री जगदम्बा रामलीला मंडल सोलन द्वारा सातवे दिन की रामलीला मंचन मे जोगींद्ररा कोपरेटीव सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन मेहता ने बतौर मुख्यअतिथी शिरकत की उन्हे मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सह निर्देशक राकेश अग्रवाल, सचीव धर्मेंद्र ठाकुर ने मंडल की और से समृती चिन्ह भेंट किया।मोहन मेहता ने कहा की हमारे सोलन के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की जगदम्बा रामलीला मंडल धर्मीक कार्य को बहुत लगन से कर रहा है हालांकि यह रामलीला मंचन बहुत लम्बा कार्यक्रम होता है फिर भी मंडल के सभी सदस्य और कलाकार अपना समय और व्यवसाय से समय निकाल इस मंचन को 42 वर्षो से कर रहे है रामलीला होने से ही शहर मे दशहरे की रौनक होती है इसके लिए मंडल की सरहाना करता हूँ।सातवे दिन के मंचन मे राम जी लक्ष्मण वा सीता को साथ ले कर वन में ऋषि मुनि महात्माओं के दर्शन करते हुए पंचवटी में प्रवेस करते है और वांह एक सुंदर कुटिया बनाई उस कुटिया मे रावण की बहन शवरूपनखा पहुच कर राम और लक्ष्मण से विवाह करने का प्रस्ताव रखती है और सीता के बारे मे अनुचित बात करती है तब लक्ष्मण उसकी नाक काट कर करनी का दंड देता है और राम और लक्ष्मण खर और दूषण के 14 हजार सेनिको को मार गिराते है तब रावण क्रोध में आ कर पंचवटी से धोखे के साथ सीता का हरण कर लेता है सीता की रक्षा करते हुए जटायू रावण के हाथो मारा जाता है राम जी ने अपने हाथो से जटायू का अंतिम संस्कार करते है। मंचन मे बनाई गई कुटीया और पात्रों की कलाकारी देखते ही बन रही थी उपस्थिति दर्शक मंत्र मुगध होकर अपने स्थान पर जम रहे गंजबजार दर्शको से खचाखच भर रहा रावण की भूमिका मे मुकेश शर्मा, खर और दूषण की भूमिका मे सुमित खन्ना,निरज, सीता अमित शर्मा,राम अमित शर्मा, लक्ष्मण वरूण खन्ना, जटायू प्रदीप तनवर, शवरूपनखा बाबू ने उम्दा रोल किए और लगातार दर्शक तालियां बजाते रहे।

Share this… Facebook Pinterest Twitter Linkedin

Read more

25 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

क्रमांक 896/2023 सोलन दिनांक 21.10.2023 25 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के

Read more

कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर की मेहनत के फलस्वरूप आज पूरा प्रदेश गौरवान्वित – डॉ. शांडिल

कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर की मेहनत के फलस्वरूप आज पूरा प्रदेश गौरवान्वित – डॉ. शांडिलमुख्यमंत्री द्वारा भव्य समारोह में स्वर्ण

Read more

दिनांक 20-10-2023 को सोलन पुलिस की एक टीम गश्त के लिये शहर सोलन, शिल्ली, जौणाजी आदि की रवाना थी तो टीम को मिली गुप्त सुचना के आधार पर पंचायत सामुदायिक केन्द्र सेरी सोलन के समीप बैठे शशी राम निवासी नेपाल मूल हाल रिहायश गाँव सुंगरा जिला किन्नौर की तलाशी के दौरान इसके कब्जा से 865 ग्राम अफीम ब्रामद हुई, जिसे यह सोलन शहर में बेचने की फिराक में था । इस सन्दर्भ में थाना सदर सोलन में अभियोग दिनाँक 20-10-2023 ND&PS Act की धाराओं के अन्तर्गत दर्ज करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Share this… Facebook Pinterest Twitter Linkedin

Read more

भगोड़ा अपराधी हुआ गिरफ्तार दिनांक 23/08/2016 को थाना परवाणू में एक मारपीट का मामला पंजीकृत हुआ था, जिसमे विजय कुमार निवासी नेपाल मूल हाल रिहायश कालका आरोपी था | मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर न होने पर इस आरोपी को को माननीय अदालत ACJM कसौली द्वारा भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) करार दिया गया था | दिनांक 20/10/2023 को PO CELL सोलन की टीम ने इस भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) को नजदीक पुराना पुलिस बैरियर परवाणू से गिरफ्तार किया है तथा इस संदर्भ में थाना परवाणू में अभियोग संख्या 121/2023 दिनांक 20/10/2023 IPC की धारा 174A के अंतर्गत दर्ज किया गया है| इस आरोपी को आज दिनांक 21/10/2023 को अदालत में पेश किया जाएगा | अभियोग का अन्वेषण जारी है|

Share this… Facebook Pinterest Twitter Linkedin

Read more

हिमाचल का काला अध्याय, आश्वासन के बाद 167 जेई बर्खास्त: बिंदल कांग्रेस के दो चेहरे झूठ और सच, फर्क साफ नौकरी देने के सभी वायदे झूठे, नौकरी छिनना कांग्रेस का सच्चा चेहरा

शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर के

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा स्थगित

शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि 23 अक्टूबर को भाजपा के

Read more

खंड स्तरीय अंडर – 12 खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छाए दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी ।

खंड स्तरीय अंडर – 12 खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छाए दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी । खंड स्तर

Read more