- 25 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी, 2024 को अर्हक तिथि मानते हुए दिनांक 27 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण आगामी 09 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान फोटोयुक्त मतदाता सूचियां जिला के समस्त सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस०डी०एम०) / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार / नायब तहसीलदार) के कार्यालयों व प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।





