बिलासपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सुबह जिला बिलासपुर के कुनाला में निजी बस हादसे में एक युवती के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है । इस हादसे में घायल 40 लोगों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों की हर संभव सहायता करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए है।



