सोलन के व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

सोलन शहर के लक्कड़ बाजार में बीते कल सुबह-सुबह ही चोर ने इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें चोर मोबाइल शॉप से करीब 8 से लाख के मोबाइल लेकर फरार हुआ था, जिला पुलिस ने अपनी सूझबूझ से करीब 6 से 7 घंटे में ही इस केस को सुलझा दिया और चोर को हिरासत में ले लिया, जिला पुलिस की सूझबूझ और कार्य कुशलता के लिए व्यापारी शुभम बंसल ने पुलिस प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है,

जब इस बारे में आज व्यापारी शुभम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल सुबह सवेरे ही मेरी दुकान में करीब 8 लाख 50 हजार की चोरी हुई थी मेने पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के लिए निवर्तमान प्रधान को जब इस बारे में सूचना दी तो पुलिस विभाग ने करीब 7 से 8 घंटे में ही चोर को पकड़ कर हिरासत में ले लिया और मेरे सारे सामान की रिकवरी हो गई।

शुभम का कहना है कि शहर के बीचों बीच इस तरह चोरी की वारदात होना बहुत बड़ी बात है अगर पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग हमें नहीं मिलता तो मेरा तो लाखों का नुकसान हो जाता सोलन पुलिस की कार्य कुशलता और सूझबूझ के लिए हम उनके आभारी हैं।

तो वही व्यापार मंडल सोलन के निवर्तमान प्रधान मुकेश गुप्ता का कहना है की बीते कल लक्कड़ बाजार में जो चोरी की घटना सामने आई थी उस चोर को पकड़ने में पुलिस अधीक्षक सोलन की पूरी टीम का हमें सहयोग मिला और 7 से 8 घंटे में ही उन्होंने चोर को हिरासत में लेकर हमारे व्यापारी का नुकसान होने से बचा लिया, शहर के बीचो-बीच इस तरह चोरी की घटना सामने आना काफी शर्मसार है आज का युवा नशे की और ज्यादा अग्रसर हो गया है और उसी के चलते वह इस तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, इसके साथ ही नगर निगम ने जो वादे शहर वासियों से किए थे अगर वह भी पूरे हो जाते तो इस तरह की घटनाएं शहर में सामने नहीं आती , निगम ने कहा था कि हम पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगायेगे,अगर ऐसा हुआ होता तो ऐसे चोरियो की घटनाएं सामने ही नही आती,
व्यापारी मुकेश का कहना है कि अगर शहर वासी पुलिस विभाग का सहयोग करें तो इस तरह बढ़ती चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। गुप्ता ने कहा की ऐसे ही नही सोलन सदर थाना पहले नम्बर पर आया है उन्होने कहा की

पुलिस प्रशासन की कार्य कुशलता से ही है सदर थाना हिमाचल में पहले नंबर पर देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनो की सूची मे शामिल है।

निवर्तमान प्रधान मुकेश का कहना है जिला पुलिस की कार्य कुशलता और सूझ बूझ के कारण ही सोलन का सदर थाना हिमाचल में पहले नंबर पर है देश 10 पुलिस स्टेशनो मे शामिल है बीते दिनों भी एक ही सप्ताह में ब्लाइंड मर्डर केस के मामले को सुलझा दिया था और उसी तरफ पिछले कल भी पुलिस विभाग ने शातिर चोर को महज कुछ ही घंटे में दबोच लिया, एसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस सोलन ने शहर में बढ़ते क्राइम रेट नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगा ली है जिसके लिए हम उनका आभार भी व्यक्त करते है। लक्कड बजार के प्रधान नीरज वर्मा ने भी सभी पुलिस अधिकारीयो का धन्यवाद किया उनका कहना है की आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए यह हर शहरवासी का कर्तव्य है ताकि हर तरह की वारदाताओ पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *