चिट्टे संग पकड़ा कांग्रेस नेता; थाने में पहले से चल रहे हैं नशे से जुड़े केस

नारकोटिक्स टीम नूरपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं बीडीसी हरसर-पनालथ विवेक जंडोरिया हरसर व सुभाष चंद्र निवासी कैहरियां अपनी कार से आ रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम ने समलाना में कार को रोका, जिसकी तलाशी पर 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विवेक जंडोरिया व सुभाष चंद्र पर पहले से ही चिट्टे के केस थाना जवाली में चल रहे हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है तथा पुलिस ने केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। साथ ही युवकों को भी अरेस्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *