सोलन पुलिस द्वारा नशीली दवा का अवैध व्यापार करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ज़िला में चिट्टे हेरोइन की उपलब्धता के खतम होने के चलते सोलन पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी पर भी कढ़ी निगरानी रखी जा रही है इसी कड़ी में दिनाँक 30.1.2024 को सोलन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चम्बाघाट की एक बिल्डिंग में किराए पर रहने वाले कुछ आरोपी आपसी मिलीभगत से नशीली दवाईयों/गोलियों (Tapdro 100, Tapantadol Tablets 100 mg) का अवैध व्यापार कर रहे है जिस पर उक्त बिल्डिंग में आरोपी गौरव के Two Room Set की तलाशी ली गई । दौराने तलाशी कमरा में गौरव पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह मूल निवासी नेपाल उम्र 19 वर्ष, सलमान चौधरी पुत्र श्री हरुन चौधरी निवासी चिनौतबस्ती पहाड़गंज मध्य दिल्ली व उम्र 27 वर्ष व मोहम्मद ईकरम पुत्र श्री मोहम्मद सलीम निवासी गांव व डा0 फतेहपुर तहसील छातापुर जिला सिपोल बिहार व उम्र 22 वर्ष मौजूद पाए गए । कार्यवाही के दौरान उक्त कमरा से 990 Tablet Tapdro 100, Tapantadol Tablets 100 mg each व मुबलिक 50,600/-रुपये तीनों युवकों के कब्जा से ब्रामद हुए। उक्त दवाइयों और नकदी को अपने कब्जे मे रखने बारे उक्त तीनो युवक कोई भी पास permit पेश पुलिस न कर सके।जिस पर मौका पर उक्त दवाइयों और नकदी को ज़ब्त किया गया जो यह दवाइयाँ Drug & Cosmetic Act के तहत प्रतिबंधित हैं जो इनको आगामी कार्यवाही हेतु ड्रग इन्सपैक्टर को सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *