गोली लगने से हुई महिमानंद की मौत की गुत्थी सुलझी
सराहां
पच्छाद उपमंडल मंडल में बंदूक की गोली से 64 वर्षीय महिमानंद की मौत की गुत्थी पुलिस द्वारा सुलझा दी गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन सर्च करके बंदूक की गोली से हुई व्यक्ति के मौत के मामले में 40 वर्षीय हरदेव गांव अंजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इसके साथ साथ आरोपी द्वारा जो बंदूक इस्तेमाल में लाई गई थी उसे भी कब्जे में ले लिया है।गौरतलब हो कि 20 तारीख को सराहां थाने में गोली लगने से हुई मौत का मामला सामने आया था पुलिस को इस मामले की गुत्थी सुलझाने में 12 दिन लगे परंतु पुलिस द्वारा मंगलवार को इस मामले के आरोपी हरदेव गांव आजी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हरदेव सिंह उस दिन शिकार खेलने के लिए कुरफड जंगल गया था उसने पुलिस को बताया कि उसने जो गोली चलाई थी वह मुर्गों के लिए चलाई थी उसे पता नहीं था की गोली किसी व्यक्ति को लगी है।गौरतलब हो कि गोली का शिकार हुए महिमा दत्त पशु चराने कुरफड़ के जंगल में गया हुआ था।घरवालों को जब महिमा दत्त वापस नहीं आया तो उसे ढूंढने के लिए जंगल व परिजनों से पता किया जिसके बाद पता चला कि महिमा दत्त को गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को सुरला जनोट पंचायत के लफयोग टिकरी गांव के 64 वर्षीय महिमा दत्त की जंगल में गोली लगने से मौत हुई थी।जिसमें आरोपी हरदेव गांव आंजी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस बंदूक की गोली से महिमा दत्त की मृत्यु हुई थी उस बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।बंदूक का लाइसेंस हरदेव के पिता के नाम के नाम से है।


