आज शिमला में #HPCM ठाकुर Sukhvinder Singh Sukhu ने ‘एकल नारी संगठन’ के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी को ध्यान में रखते हुए अगले वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 1260 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिससे वृद्ध, विधवा, एकल नारी, दिव्यांगजन और कुष्ठ रोगी सहित लगभग 7 लाख 84 हज़ार लोग लाभान्वित होंगे।


