चहुंमुखी विकास एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट: मनदीप ठाकुर

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देश राज ठाकुर महासचिव हरचरण सिंह और समस्त राज्य, जिला और खंड पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति बयान जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और नायक श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया है। बजट में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीन और चहुंमुखी विकास के लिए “आत्मनिर्भर हिमाचल” की परिकल्पना और सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हिमाचल को साकार करने हेतु जारी योजनाओं और कार्य हेतु उठाये गये क़दमों का स्वागत कर बजट आम जनता, गरीब कल्याणकारी और कर्मचारी हितैषी बताया है।

जिला सोलन अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा कठिन वितीय परिस्तिथियों के बावजूद प्रदेश के सभी कर्मचारी और पेंशनर को 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध ढंग वेतन तथा पेंशन से सम्बंधित एरियर का भुगतान, 01.01.16 से 31.12.21 के बिच सेवानिवृत कर्मचारी वर्ग के लिव इन्केश्मेंट और ग्रेजुयटी का भुगतान, 1 अप्रैल से कर्मचारी वर्ग को चार फीसदी महंगाई भत्ता किश्त जारी और दैनिकभोगी कर्मचारी वर्ग के मानदेय में वृद्धि करने, 1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी को सेवाकाल में कम से कम दो बार LTC की सुविधा का स्वागत किया है। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा कर्मचारी हितैषी छवि को दर्शाते हुए पुलिस कर्मियों की डाईट मनी में पांच गुना वृद्धि, अस्थायी तौर पर कार्यरत आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी, सिलाई अध्यापिका, मिड डे मिल वर्कर, वाटर कैरियर (शिक्षा विभाग), जल शक्ति विभाग से जल रक्षक, मल्टीपर्पज वर्कर, पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, पंचायत चौकीदार, मनरेगा कामगारों, पंचायत वेटनेरी सहायक, आउटसोर्स कर्मचारी, और अन्य विभिन्न कर्मचारी वर्ग के प्रतिमाह मानदेय में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। साथ ही पंचायत शहरी निकाय के प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी, 60 वर्ष से ऊपर ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्हें पेंशन नहीं मिलती थी उनको प्रतिमास मिलने वाली आर्थिक सहायता 3000 से 5000 प्रतिमास का भी स्वागत किया है।

माननीय मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी है और पूर्ण विश्वास जताया है की सरकार कर्मचारी वर्ग के अन्य लंबित मांगों के समाधान हेतु भी समय पर उचित कदम उठाएगी । माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा बजट में सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है और जिससे जहाँ प्रदेश के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तो वहीं जन कल्याण की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सकेगा। हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी वर्ग माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के “आत्मनिर्भर हिमाचल” की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक द्रिष्टि से सहयोग हेतु आश्वस्त करता है और कार्य के लिए प्रतिबदध्ता जताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *