बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सांख्यान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बिटिया फाउंडेशन की बैठक आयोजित
कंडाघाट में बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सांख्यान के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बिटिया फाउंडेशन की मीटिंग हुई, जिसमें 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस की भी चर्चा की गई बैठक में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शांडिल, प्रधान श्रीनगर राजविंदर कौर, बीडीसी मेंबर सत्या कश्यप, पूर्व प्रधान सीता ठाकुर, पूर्व वार्ड मेंबर सरोज बाला, कुसुम शर्मा, लता, उर्मिला देवी, गीता आदि विभिन्न पंचायत से आए हुए प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

