अराजपत्रितकर्मचारी महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष मनदीप ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला व उन से NGO (प्रदीप ) को मान्यता देने का आग्रह किया।
आज दिनांक 10 मार्च 2024 को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष श्री मनदीप ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला व उन से NGO (प्रदीप जी) को मान्यता देने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर जी ने मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया कि प्रदेश के कर्मचारियों का लगभग 9000 करोड़ रुपये NSDL कम्पनी के पास फसा पड़ा है जिसे सरकार अपने स्तर पे लाने का प्रयास करे। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश के कर्मचारियों को 4% DA की क़िस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद भी किया व मुख्यमंत्री महोदय को विश्वास दिलाया कि प्रदेश का कर्मचारी सरकार के साथ खड़ा है, मनदीप ठाकुर जी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी है और आने वाले समय मे वो कर्मचारियों के सभी लाभ कर्मचारियों को दिलाएंगे। इस मौके पर प्रदेश NGO के मुख्य सलाहकार श्री शमशेर सिंह ठाकुर,जिला NGO उपाध्यक्ष श्री देशराज ठाकुर, NGO ब्लॉक सोलन के प्रधान श्री करमजीत सिंह, श्री सत्यदेव रतूड़ी, श्री कुलदीप, श्रीमती वंदना, प्रदेश NPSEA उपाध्यक्ष श्री दीपक ओझा ब्लॉक सोलन NPSEA प्रधान श्री स्वरूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

