नगरोटा कॉलेज की कम्प्यूटर प्राध्यापिका को दो स्वर्ण पदक

नगरोटा कॉलेज की कम्प्यूटर प्राध्यापिका को दो स्वर्ण पदक

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवाँ में कम्प्यूटर प्राध्यपिका आयशा कपूर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में महामहिम राष्टपति द्रौपदी मुर्मू की गौरवमई उपस्थिति में दो दो स्वर्ण पदक प्रदान किये गए जो कि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है l प्रो. आयशा ने वर्ष 2019 में सम्पूर्ण की थी, जिसमें प्रो. आयशा कपूर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया l स्नात्तकोत्तर की उपाधि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दीक्षांत समारोह में उपरोक्त प्राध्यापक को सम्मानित किया गया l दूसरा स्वर्ण पदक भी एमसीए के आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार वी.टेक के संकाय में अब्बल रहने पर दिया गया l प्रो. आयशा कपूर ने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सन्देश दिया गया कि मेहनत से ही कुछ हासिल किया जा सकता है इसका कोई शॉर्टकट नहीं है l प्राचार्य डा. अशोक चौधरी ने आयशा कपूर को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *