सराहां मे भाजपा मंडल द्वारा जंजघर मे त्रिदेव सम्मलेन आयोजित किया गया।

देवराज शर्मा, सिरमौर
सराहां मे भाजपा मंडल द्वारा सराहां जंजघर मे त्रिदेव सम्मलेन आयोजित किया गया। इस मौके पर लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है और यह सम्भव है कि आगामी लोकसभा के चुनाव के साथ ही प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी सम्पन्न हो।यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सराहां में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये अभी से तैयार रहने का आवाहन किया।गोरतलब है कि
आगामी लोक सभा चुनाव को मददेनजर रहते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को सराहां में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने जहाँ केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओ को बताया तथा आमजनमानस तक इन नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने की अपील की।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जरूरी जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा सहकारिता सभा के प्रदेश संयोजक बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नेहरू, ओमप्रकाश शर्मा व अनूप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *