सुरेश कश्यप का राजनीतिक सफर

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था।

बतौर बीडीसी सदस्य शुरू हुआ। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश कश्यप को शिमला ससदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है।

वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं कश्यप
23 मार्च, 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एवं कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *