सुक्खू चालीसा में महिलाओं को 1500 महिला अध्यक्षा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार: विवेक शर्मा
सोलन: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा सरकार का अनाड़ी व्यवस्था परिवर्तन प्रदेश पर भारी पड़ रहा है। 15 माह के कार्यकाल में 15 हजार, करोड़ का क़र्ज आनंद फानन में बिना बजट प्रावधान के ₹1500 से प्रदेश की महिलाओं को सुक्ख की अनुभूति करवाने वाली सुक्खू सरकार में इकलौती महिला अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा सिंह ने ही व्यवस्था परिवर्तन की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
महिला उत्पीड़न व कानून व्यवस्था के नाम पर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से लेकर स्कूलों के बच्चों द्वारा उगाही पर प्रदेश में FIR दर्ज हो रही है। कर्मचारियों उत्पीड़न उनकी देनदारियां तो क्या देनी थी। 10 हजार लोगों से रोजगार छिन गया लंबी चौड़ी कैबिनेट रैंक की फौज की नियुक्तियां हो गई उन्हें सुक्खू चालीसा पढ़ने का रोजगार भी मिल गया। बेरोजगार युवा नतीजे के लिए व करनामूलक आधार से लेकर दृष्टिहीन न्याय के लिए सड़कों पर हैं।
आपदा की झूठी घोषणाएं करते-करती सरकार स्वयं आपदा में परिवर्तित हो गई चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे 6 विधानसभा खाली हो गई। 1 लाख प्रतिवर्ष रोजगार देने वाली व्यवस्था परिवर्तन एक व्यक्ति को स्थाई रोजगार नहीं दे पाई पुनः रोजगार re-employment चहेतों को जरूर दे रही है ।₹100 लीटर दूध 45 और 55 का फर्जी समर्थन मूल्य पर आ गए।₹2 किलो गोबर खरीदने की योजना गुड गोबर हो गई स्वास्थ्य मोबाइल वैन चलाने वालों ने प्रदेश के चिकित्सकों को ही पेन डाउन स्ट्राइक पर ले आए। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करने वाली सुक्खू सरकार ने घरेलू व उद्योग बिजली 19% तक महंगी की है।
यह कांग्रेस की व्यवस्था परिवर्तन उपलब्धियां हैं।
आत्मनिर्भर प्रदेश का ख्वाब बेचने वाले प्रदेश का आत्म सम्मान नहीं बचा पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री यो ने हिमाचल की हितों की रक्षा के लिए कोई 118 का कानून लेकर आया कोई पानी वाला मुख्यमंत्री बन के आया तो कोई बिजली वाला मुख्यमंत्री बन के आया तो किसी ने हिंदू हितों के लिए धर्म परिवर्तन का कानून लेकर आया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य व महिला उत्थान के लिए योजनाएं लेकर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मित्रों की सुख सुविधा के लिए कर्ज लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। कांग्रेस को यह भी अपनी उपलब्धियां में गिनाना चाहिए।

