सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा-शराब व नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा-शराब व नकदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर एक आल्टो K10 कार में बैठे दो युवकों को काबू कर उनसे चिट्टा (हेरोइन), देशी शराब और नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04/05 फरवरी 2026 की रात को एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर नाकाबंदी की। इस दौरान आल्टो K10 कार में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 6 बोतलें देशी शराब तथा 19,060 रुपये नकद बरामद किए गए।आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रिखी राम निवासी गांव जखेड, डाकघर दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, उम्र 50 वर्ष तथा पारस पुत्र शिव कुमार निवासी गांव अवाहाधार, डाकघर गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में FIR नंबर 34/2026 दिनांक 05.02.2026 के तहत धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट व 39(1) एचपी एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान संबंधित वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट व सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में चोरी का एक मामला भी दर्ज है। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई
