बौखलाहट में अनाप-शनाप ब्यान बाजी कर रहे हैं विक्रमादित्य सिंह:विवेक डोभाल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक डोभाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीट बड़े अन्तर से जीतेगी और इसी बौखलाहट में मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ अनाप शनाप ब्यानबाजी कर कर रहे हैं। कंगना रनौत राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार जीते है और अपने बलबूते अभिनय जगत में हिमाचल की पहचान बनाई है।

विवेक डोभाल ने कहा कि विक्रमादित्य को यह डर भी सता रहा है कि लोकसभा इलेक्शन के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया जाएगा कि नहीं वैसे भी लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जाने वाली है। विक्रमादित्य इस मानसिक कशमकश में हैं कभी वह कंगना को अपनी बहन बोलते है तो कभी बरसाती मेंढक अपने को गडकरी का फैन बताते हैं तो कभी उनका विरोध करते हैं। वैसे भी हिमाचल की जनता ठान चुकी है कि हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों को अधिक मार्जिन से जिताकर लोकसभा भेजना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *