कंडाघाट #37 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दिनांक 29.4.24 को प्रातः थाना पर सुचना दी कि इसके पास किराये पर रहने वाले व्यक्ति दलीप पुत्र श्री ओम प्रकाश गांव दोलग डा0 व तहसील कण्डाघाट जिला सोलन व उम्र 37 वर्ष ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है जिसकी तस्दीक मन प्रभारी थाना द्वारा अमल मे लाई गई । दौराने तस्दीक मौका पर दलीप उपरोक्त ने मकान के बाहर सीढियों पर लगी लोहे की ग्रिल में काले चैकदार परना से फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई पायी गई । मौका पर कमरे में मृतक दलीप का बेटा है , कमरा के अऩ्दर सोया पाया गया जिसे उठाकर हालात बारा अवगत करवाया गया तथा मौका पर हाजिर गवाहो के ब्यान कलमबंद किये गये । नाश का पोस्टमार्टम RH सोलन मे करवाया जा रहा है । दौराने तस्दीक मृतक दलीप की मृत्यु के बारे में किसी भी व्यक्ति को कोई शक शुबा न है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरान्त जैसी भी सूरत होगी कार्यवाही हस्ब जाब्ता अमल मे लाई जायेगी ।


