अधिवेशन | 24 फरवरी से रायपुर में कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन

24 फरवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन से पहले कांग्रेस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस इस अधिवेशन के बारे में जानकारी दी। पार्टी नेता वेणुगोपाल ने बताया कि 24 फरवरी 2023 से रायपुर में कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन होगा। यह 2024 के संसदीय चुनावों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। इस पूर्ण सत्र में भाग लेने के लिए लगभग 15,000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
पार्टी महासचिव जयराम ने कहा कि इस अधिवेशन की ख़ास बात यही है कि यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में हैं। हम मानते हैं कि विपक्ष की एकता जरूरी है, लेकिन विपक्ष की एकता के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नहीं निकाली गई। हालांकि, विपक्ष की एकता यात्रा का परिणाम जरूर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *