गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं तथा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार

सी०बी०एस०ई० दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज दिनांक 13 मई , 2024 को घोषित हुआ । गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा बारहवीं के आदित्य चौहान 94.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे । शिवा भारद्वाज 93.4 लेकर दूसरे स्थान पर रहे तथा आस्था शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया ।कक्षा दसवीं के अक्षत 97.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे । दक्षिका 95.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही तथा हार्दिक श्रीवास्तवा ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया ।विद्यालय के चेयरमैन निदेशक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया।डॉ० लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उच्चतम स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनका परिश्रम हमें गर्व महसूस कराता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षण में, हम माता-पिता, शिक्षकों, और छात्रों का आभार व्यक्त करते हैं, जो हमें इस उत्कृष्ट सफलता की ओर ले जाने में सहायक रहे हैं ।प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों के प्रयासों की अत्यधिक सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय ने स्थानीय समुदाय में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *