इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला की नई ओपीडी की ऊपरी मंजिल में लगी आग।
: हिमाचल की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल (IGMC) में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग करीब 8:45 पर लगने की सूचना आ रही हैजिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। खैर गनीमत यह है कि, आग की घटना में किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। हालांकि, माली नुकसान हुआ है। लेकिन अभी नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हुईं हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से चारों तरफ काले धुंए का गुबार भी छाया हुआ
बताया जा रहा है कि, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नए ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर आग लगी। यहां मौजूद कैंटीन में अचानक गैस सिलेंडर फटा और इसके बाद आग लग गई और धीरे-धीरे विकराल रूप से फ़ैल गई. आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग किस कदर भंयकर रूप से जल रही है। वहीं दमकल कर्मी पानी की बौछारों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर गनीमत है कि आग हॉस्पिटल के अन्य हिस्सों में नहीं फैली। वरना घटना और ज्यादा भयावह हो सकती है। घटना के वक्त हॉस्पिटल में न जाने कितने मरीज थे और उनके अपने मौजूद थे। हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद था। ऐसे में अगर हॉस्पिटल के अंदर तेज धुंआ भी फैल जाता तो मरीजों के लिए आफत बन सकता था। हॉस्पिटल से मरीजों को बाहर निकालने की अफरा-तफरा मचती और ऐसे में गंभीर मरीजों को दिक्कत पेश आ जाती। मरीजों की जान भी जा सकती थी।

