शिमला की तर्ज पर सोलन मे भी बने सोलन जल प्रबंधन निगम लिमिटेड: मुकेश गुप्ता


सोलन मे पानी की कमी और पांच से सात दिन बाद पानी आने से जहां खानेपीने का काम करने वाले व्यापारी व होटल करोबारी टैंकरो से पानी खरीदने पर मजबुर है वंही सोलन की आम जनता पानी को लेकर तडप रही है। नगरनिगम और जल शक्ति विभाग के मध्य हमेशा आरोप प्रत्यारोप होते रहते है और इसका भगतान आम जनता को करना पडता है मै हिमाचल सरकार, सथानिय विधायक व मंत्री धनीराम शांडिल, सांसद सुरेश कश्यप से आग्रह करता हूँ की पानी के लिए तडपती सोलन की जनता की और ध्यान दे साथ ही मेरी मांग है की शिमला की तर्ज पर सोलन जल प्रबंधन लिमिटेड बनाई जाए।
नगरनिगम सोलन पानी की कमी को लेकर हमेशा एक बयान देती है की योजना की पाईप और पानी सप्लाई की लाईने पुरानी हो गई है उनको बदलने के लिए 60 करोड के आसपास खर्चा आऐगा क्या नगरनिगम ने इसके लिए कोई डीपीआर तैयार करवाई है? हर वार्ड मे पानी का टैंक बनेगा क्या इसके लिए कोई डीपीआर तैयार की गई है? अगर डीपीआर तैयार है तो उसको हिमाचल सरकार के समक्ष रखा गया? सोलन की जनता को कभी कब हररोज या एक दिन छोडकर पानी नसीब होगा ये हम जनना चाहते है । सोलन की जनता से पानी के बिल लिए जाते है और पानी पांच से सात दिनो मे मिलता है इस हिसाब से महीने मे चार से पांच बार पानी मिलता है ये जनता के साथ बहुत बडा मजाक है। सोलन के किसी वार्ड मे कितने बजे पानी आऐगा किस दिन पानी आऐगा इसका पता सोलन की जनता को होता ही नही है ऐसी व्यवस्था ठीक नही है। सोलन नगरनिगम किस वार्ड को कब पानी मिलेगा कितने बजे मिलेगा उसके लिए एक सूची तैयार करे व सोलन की जनता को उससे आवगत करवाऐ।
मुकेश गुप्ता
निवर्तमान प्रधान व्यापार मंडल सोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *