पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद परमहंस महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज प्रातः काल 8 बजे शोभायात्रा के साथ हुआ।

परम पूज्य योगीराज श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज के मुखारविंद से निस्रृत भागवत रसामृत पान करने हेतु पधारे दिव्य संतों सान्निध्य में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल सरहान हनुमद् पीठाधीश्वर महंत परमेश्वर दास जी, शिमला से भागवत रसज्ञ स्वामी सुशान्त मुनि उदासीन, सोलन से श्री श्यामानंद जी महाराज, देहरादून से स्वामी आनन्दकंद जी महाराज, वृन्दावन से बाबा ऋषि मुनि जी, दिल्ली से पधारे बाबा तुलसीदास जी आदि देश के कोने कोने से अनेकों संतों की उपस्थिति रही।
मूल पाठ में सोलन से पधारे आचार्य नरेन्द्र वशिष्ठ जी, दोलग के पुरोहित आचार्य महेंद्र शर्मा जी, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ आचार्य निशांत शर्मा, आचार्य संजीव शर्मा, पं. सुभाष शर्मा पं. अंशु शर्मा एवं पं. गणेश शर्मा आदी विद्वत ब्राह्मण जनों श्री सुखपाल शर्मा, श्रीमती शारदा शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा श्री नागेन्द्र शर्मा, श्री सुरेन्द्र जी (काशी), श्रीमती कमला देवी, श्री राजेश जी एवं अनेक स्थानीय निवासी ग्राम दोलग से यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *