मां शूलिनी रेहडी फड़ी विकास समिति के प्रधान महिताल सिंह ठाकुर व उनके सदस्य समाजसेवी व निवर्तमान प्रधान व्यापार मंडल सोलन मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व सांसद प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप से की मुलाकात

सोलन।‌ मां शूलिनी रेहडी फड़ी विकास समिति के प्रधान महिताल सिंह ठाकुर व उनके सदस्य वीरवार को समाजसेवी व निवर्तमान प्रधान व्यापार मंडल सोलन मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व सांसद व पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग व अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप से विश्राम गृह सोलन में मिले।
उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को अवगत करवाया। ‌ मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रेहडी फड़ी के प्रधान महिताप सिंह ने कल भी अपनी समस्याओं के बारे में उनसे बातचीत की थी और आज वह सब पूर्व सांसद से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समिति पहले भी शहरी विकास विभाग शिमला के निदेशक को पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं के बारे में सूचित कर चुकी है। ‌ मां शुलिनी रेहड़ी फड़ी विकास समिति के प्रधान ने कहा कि वर्तमान में नगर आयुक्त सोलन द्वारा स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 की अनदेखी की जा रही है। हमारी कोई बात नहीं सुनी जा रही। जिसके चलते रेहडी लाइसेंस धारक जो कि पिछले कई वर्षों से टैक्स देने के बावजूद भी पूर्ण रूप से बेरोजगार होकर सड़कों पर दर-बदर भटक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में लगभग 148 लाइसेंस धारकों में से कुछ साथियों को नगर निगम द्वारा पालिका बाजार में दुकान दी गई हैं और 55 बूथ नवनिर्मित आजीविका परिसर में 15 दिसंबर 2023 को आवंटित किए गए हैं । जिसमें लगभग 64-65 के करीब रेडी लाइसेंस धारकों ने आवेदन किए थे जिनमें से नौ लोगों की पर्ची नहीं निकली थी उन्हें व बाकी बचे अन्य लोगों को अब तक कोई भी स्थान नहीं दिया गया है और वह लोग बेरोजगार हो चुके हैं।
वहीं उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार 20 अप्रैल 2024 को बाईपास से रेहडी फड़ी लाइसेंस धारकों व गैर लाइसेंस धारकों को जिला प्रशासन सोलन, नगर निगम सोलन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हटाया गया था। जिनमें से 55 लोगों को एक जुलाई 2024 को उक्त बूथों में स्थापित किया गया। हमने कहा कि पूर्व नगर आयुक्त व नगर विक्रय समिति के अध्यक्ष जफर इकबाल के नेतृत्व में समिति द्वारा 10 नोटिफाई वेंडिंग जोन बनाए गए थे इनमें से हमारे मूल स्थान पर व्यापारिक वाहनों का स्टैंड बना दिया गया है, जबकि वह स्थान टीवीसी में नोटिफाई वेंडिंग जोन 4-5 हैं। जिसे एन एच आई व पीडब्ल्यूडी द्वारा टीवीसी के अनुरोध पर सर्व सहमति से गरीब रेहडी लाइसेंस धारकों को प्रदान किया गया था जहां हम लोग पिछले कई वर्षों से रेहडी लगाकर अपना रोजगार चला रहे थे ।
वेंडिंग जोन 4-5 व्यापारिक वाहनों से खाली करवा कर रेहडी लाइसेंस धारकों को सौंपा जाए। टीवीसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सपरुन बाईपास पर आइसक्रीम की गाड़ी बिना किसी लाइसेंस के लगती है । कई अन्य स्थानों पर भी लोग बिना लाइसेंस के कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। जिसमें माल रोड़ के कई स्थान शामिल है और हम टैक्स देने के बावजूद भी वर्तमान आयुक्त द्वारा हमें कहीं भी बैठने नहीं दिया जा रहा है। ‌ उन्होंने वीरेंद्र कश्यप से कहा कि आप से निवेदन है कि प्राप्त 55 बूथों में बिजली, पानी की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है और बूथ धारक हमारे कुछ साथियों ने अपने प्राप्त बूथों के आवेदन को वापस लेने हेतु आवेदन दिए थे जिस पर भी नगर निगम द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमारे एक साथी द्वारा अपने प्राप्त बूथ संख्या 54 के बूथ प्राप्ति के बाद नगर निगम द्वारा अतिरिक्त निर्माण कार्य किया गया है। जिससे बूथ रोजगार करने योग्य नहीं रहा इसलिए वह बूथ छोड़ना चाहती है और अपने मूल स्थान वेंडिंग जोन 4-5 पर रेहडी लगाना चाहती है ।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा हमारे बचे सभी साथियों को वेंडिंग जोन संख्या चार-पांच में फौरी तौर पर रेहडी लगाने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम हमें वहां पर शैड बनाकर देना चाहेगा तब हम उतने समय के लिए वहां से हट जाएंगे। हमें बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा भी भारत सरकार के स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 व हिमाचल प्रदेश पथ विक्रेता की स्कीम 2016 के अधिनियम के नियम संख्या 14 व 26 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाए । उन्होंने कहा कि हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्ट्रेट वेंडर एक्ट 2014 के तहत हमारी टीवीसी व समपरीक्षा समिति का भी गठन किया जाना चाहिए तथा नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति होनी चाहिए।
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप व समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने प्रधान महिताप सिंह ठाकुर को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ मिलकर एक प्रतिनिधिमंडल के तौर पर जिलाधीश सोलन से मिलेंगे और आपकी समस्याओं को उनके समक्ष रख उठाएंगे।
मां शूलिनी रेहड़ी फड़ी विकास समिती सोलन के प्रधान महिताप सिंह के नेतृत्व में रेहड़ी धारक
हीरा लील, ज्ञानचंद, लक्ष्मी दत्त, दयाराम ,हरिदास ,विजय शंकर पांडे, शंकर सिंह ,टेकचंद, गुलाबो देवी, सावित्री देवी , लच्छी राम, सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *