प्रियंका अग्रवाल की अध्यक्षता में इनरव्हील क्लब सोलन द्वारा गर्भाशय कैंसर से लड़ने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

आज प्रियंका अग्रवाल की अध्यक्षता में इनरव्हील क्लब सोलन द्वारा गर्भाशय कैंसर से लड़ने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों को एच.पी.वी. वैक्सीन के बारे में बताया गया।दयानंद आदर्श विद्यालय की करीब 200 छात्राओं को डॉ. नीतू सिंगला ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में जानकारी दी। डॉ. नीतू सिंगला ने छात्राओं को इस बीमारी और इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए पैम्फलेट भी वितरित किए गए। यह जागरूकता शिविर प्रिंसिपल श्रीमती उषा मित्तल और उनके शिक्षण स्टाफ के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता। इस जागरूकता शिविर में इनरव्हील क्लब सोलन के लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *