सोलन से तीन फुटबॉल प्लेयर आसाम में बिखरेंगे अपना जलवा
सोलन से तीन प्लेयर आसाम में बिखरेंगे अपना जलवा। मानस शर्मा, विग्नेश चौहान और अभय ठाकुर अंडर 17 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में आसाम में दिखाएंगे अपना जलवा। पहला मैच अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा। कुल तीन मैच खेले जाएंगे। प्रदेश से 22 खिलाड़ियों की टीम आसाम गई है। टीम के साथ कोच अभिषेक राणा, सहायक कोच ख़ालिद, एक फिजियो अभिषेक और टीम मैनेजर चंदन शर्मा भी गए हैं। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कैशियर कुलदीप रावत ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इनके साथ विजय ठाकुर और गगन चौहान भी उपस्थित रहे। 28 जुलाई से चैम्पियनशिप के मैच होंगे शुरू।



