हर वर्ग का बजट में रखा गया ध्यान: मुकेश गुप्ता

समाजसेवी व निवर्तमान अध्यक्ष व्यापार मंडल सोलन मुकेश गुप्ता ने बचत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 2024 में मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों, व्यापारी का ध्यान रखा गया हैं इनकम टैक्स में छूट, मुद्रा योजना लोन की रकम को 10 लाख से 20 लाख करना छोटे व्यापारी व व्यापार में आने वाले युवाओं के लिए अच्छी पहल हैं। एक करोड़ युवाओं को 500 टॉप कंपनी में काम का मोका देने की योजना अच्छी हैं इस योजना में 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी इसका बजट में प्रवधान करना बहुत अच्छी पहल हैं।
हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का लोन देने की बजट में घोषणा से छात्रों को लाभ मिलेगा।
3 हजार करोड़ रुपए का बजट में महिला शक्ति के लिए बनाई गई योजनाओं के प्रवधान एक अच्छा कदम हैं।नैचुरल फार्मिंग पर फोकस करना एक अच्छा कदम हैं दो साल में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए तैयार किया जाना अच्छा कदम हैं
उर्वरकों और खेती की दवाई के ज्यादा इस्तेमाल से जहां कृषि योग्य जमीन का उपजाऊ पन खत्म हो रहा हैं वहीं बीमारियो का खतरा भी रहता हैं इसके लिए
कृषि और इससे जुड़े सेक्टरों के लिए बजट 21.6 फीसदी बढाया गया है कृषि और उससे जुड़े सेक्‍टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्र सरकार को जीएसटी में बनाए गए स्लैब में संशोधन करके इसको सरल बनाना चाहिए साथ ही जीएसटी आर 1 में लगने वाली पैनलिटी माफ करने के लिए योजना लानी चाहिए साथ ही जीएसटी में लगने वाली अन्य पैनेलिटीज को काम करना चाहिए। पर्यटन से जुड़े व्यापारी को जीएसटी में छूट मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *