कथांजी माध्यमिक पाठशाला मे पिछले एक महीने से पानी न आने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व स्टाफ को पानी की परेशानी का करना पड़ रहा है सामना

सराहां (देवराज शर्मा)
सराहां शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाली कथांजी माध्यमिक पाठशाला मे पिछले एक महीने से पानी न आने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व स्टाफ को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भारी बरसात के बाद भी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पानी न होने के कारण पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। कथांजी माध्यमिक पाठशाला में प्री प्राइमरी, प्राइमरी व माध्यमिक पाठशाला चल रही है।स्कूल के पास कोई भी बॉवड़ी व कुआं ना होने के कारण बच्चों को या तो अपने पीने के लिए पानी घर से लाना पड़ रहा है या फिर एक किलोमीटर दूर बावड़ी से भरकर पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।कथांजी प्राथमिक पाठशाला में नो बच्चे, प्री प्राइमरी में चार बच्चे व माध्यमिक पाठशाला में तीन बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्हें पानी न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल अध्यापक द्वारा पानी न मिलने की जल शक्ति विभाग को शिकायत की है। परंतु उसके बावजूद भी पानी की समस्या से निजात नहीं मिली है। स्कूल के प्रभारी अध्यापक सुनील दत्त ने कहा कि उन्होंने पानी की समस्या को लेकर जहां जल शक्ति विभाग को कई बार सूचित किया है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ सरकार का कहना है कि बरसात के पानी को नहीं पिया जाएं व न ही इससे खाना बनाया जाएं और दूसरी तरफ बच्चों को बरसात का ही पानी पीना पड़ रहा है व इससे ही भोजन बनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर जहां बच्चे परेशान है वही अभिभावक भी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *