शुक्रवार को उप मंडल अधिकारी पच्छाद की अध्यक्षता में विकासखंड कार्यालय में सरकार द्वारा रा किए गए 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा 2024, कार्यक्रम सफल आयोजन को लेकर विशेष बैठक आयोजित
सराहां(देवराज शर्मा)
शुक्रवार को उप मंडल अधिकारी पच्छाद की अध्यक्षता में विकासखंड कार्यालय में सरकार द्वारा राम किए गए 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा 2024, कार्यक्रम सफल आयोजन को लेकर विशेष बैठक आयोजन किया गया। जिसमें उपमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी के अतिरिक्त विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायत से पंचायत सचिव ने भाग लिया।जिसका मुख्य उद्देश्य समूचे देश में सफाई रखने की आदतों को बढ़ावा तथा स्वच्छता की वृद्धि करना है।खंड विकास अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम की रूपरेखा तथा एक पखवाड़े तक होने वाली गतिविधियों बारे में जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिक्षा एवं कृषि तथा उद्यान विभाग आदि को पंचायत के साथ अपनी समन्वयता स्थापित कर इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने को लेकर आग्रह किया गया।इस कार्यक्रम का आरंभ दिनांक 15 सितंबर को ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा शपथ लेने उपरांत 16 से 21 सितंबर तक पंचायत पदाधिकारी स्वयं सहायता समूह,नवयुवक मंडल,महिला मंडल,आंगनवाड़ी वर्कर एवं पंचायत सहायक तथा आशा वर्कर आदि सभी को शामिल क्या जाएगा।इनके द्वारा पेय जल स्रोतों की सफाई की जानी है।22 सितंबर से 24 सितंबर तक गांव में स्थानीय लोगों को साथ लेकर स्वच्छता हेतु श्रमदान किया जाना है।इस प्रकार 25 सितंबर से 28 सितंबर तक सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए जाने हैं।29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जागरूकता कैंप लगाकर आम जनमानस को स्वच्छता के सभी आयामों की जानकारी दी जानी है। स्वच्छता में अग्रणी कार्य करने वाले लोगों तथा समूह को पंचायत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर उप मंडल अधिकारी नागरिक पच्छाद द्वारा इस अभियान में जुड़े सभी लोगों के समय अंतराल पर अपने-अपने क्षेत्र की सफाई अभियान आयोजित करने की अपील की गई।

