प्रभात फेरी से आरंभ हुआ आर्य समाज कंडाघाट का 55वां वार्षिकोत्सव।

कंडाघाट (दिनांक 09, 2024 )आर्य समाज कंडाघाट का 55वां वार्षिक उत्सव आर्य समाज के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद की अगुवाई में प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी से आरंभ हुआ, जिसमें आर्य समाज कंडाघाट के सदस्यों, अध्यापकों व छात्रों ने भाग लिया । इसके उपरांत उच्च कोटि के विद्वान स्वामी विदेह योगी जी (कुरुक्षेत्र) जी का स्वागत प्रातः 9बजे हुआ और तत्पश्चात उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
प्रातः कालीन सत्र में यज्ञ के उपरांत उपस्थित सभी विद्वानों को उपहार स्वरूप पुष्प गुच्छ और पटका दे कर सम्मानित किया गया । इसके बाद उपदेश व भजन आदि हुए । जिसका उपस्थित जन समूह व विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया।


दोपहर बाद कंडाघाट की नई धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने लेजियम और डंबल का प्रदर्शन किया । इस शोभायात्रा में भजनों के साथ-साथ उपदेश भी दिए गए । यह शोभायात्रा दोपहर बाद 2:30 से आरंभ होकर सायं 6:30 बजे तक हुई, जिसका अंत कंडाघाट के पड़ाव मैदान में भजनोपदेश से हुआ। इस अवसर पर कंडाघाट के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह काला द्वारा शोभा यात्रा में शामिल सभी ले लिए जलपान का भी प्रबंध किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *