समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन हर्षवर्धन चौहान होंगे।

देवराज शर्मा, सिरमौर
सराहां में मनाया जाने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन हर्षवर्धन चौहान होंगे। इसके अलावा 15 सितंबर को को शुरू हो रहे राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सुमित खिमटा करेंगे मेले के शुभारंभ के वशिष्ठ अतिथि के रूप में रमन कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सिरमौर भी मौजूद होंगे।मेले के पहले दिन मेला अधिकारी द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना व हवन करके मेले का शुभारंभ करेंगे।पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया जाएगा इस मौके पर शतरंज व केरम प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

12 बजे मुख्य अतिथि द्वारा वामन भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी उसके बाद वामन भगवान की शोभा यात्रा व नौका विहार किया जाएगा।पहले दिन स्कूली बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई जाएगी।सांय काल में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर होंगे।16 सितंबर को नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे।मेले के दूसरे दिन हिमाचली पहलवानों द्वारा दंगल विशेष रूप आकर्षण होंगे दूसरे दिन प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया जाएगा रात्रि 7:00 बजे ऐतिहासिक शिरगुल लाल के बाहर आतिशबाजिया करवाई जाएगी।दूसरे दिन की रात्रि सांस्कृतिक संध्या 6 बजे से 12 तक चलेगी जिसमे बतौर मुख्य अतिथि दयाल प्यारी होगी व वशिष्ठ अतिथि के रूप में नीलम शर्मा जिला परिषद सदस्य होंगी। मेले के अंतिम दिन 17 सितंबर को जहां विशाल दंगल लोगों के मनोरंजन का केंद्र होंगी वही मेहंदी प्रतियोगिता, रस्सा कशी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, चम्मच रस नींबू के साथ, कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले का समापन उद्योग,आयुष एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा।इसी दिन रात्रि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *