हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ी
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें शिमला स्थित इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। IGMC के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल राव ने यह जानकारी दी है।


