HDFC Bank के सहयोग से माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएसन द्वारा सोलन जिला में चलायी जा रही परियोजना हिमालयी राज्य में स्थाई खेती और मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना का शुभारंभ एडीसनल डिप्टी कमीशनर अजय यादव (आईएएस) द्वारा किया गया ।
आज कंडाघाट के फाल्कन होटल में HDFC Bank के सहयोग से माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा सोलन जिला में चलायी जा रही परियोजना हिमालयी राज्य में स्थाई खेती और मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का शुभारंभ एडीशनल डिप्टी कमीशनर अजय यादव (आईएएस) द्वारा किया गया उनके साथ इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तित्व और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एडीशनल डिप्टी कमीशनर अजय यादव (आईएएस) ने जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और लाभों की जानकारी साझा की।
कृषि बिभाग से तिलक राज और उद्यान एवं बागवानी से आस्था शर्मा ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी,
एमवीडीए के कार्यकारी निदेशक नवप्रभात ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आजीविका को मजबूत बनाना और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। तथा कार्यक्रम मे उपस्तिथ सभी गणमान्य सदस्यो का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा वर्मा और सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार दोनों पंचायतों से किसान एचडीएफसी की तरफ से सुमित राठोर, आशीष शर्मा, अंजली ठाकुर एवं एमवीडीए की तरफ से विकास, नवल, शैलजा, अजय, मैगांन्सी, पूजा आदि शामिल रहे।
