वरिष्ठ पत्रकार हंसराज भारद्वाज का आज पी.जी.आई चढ़ीगढ में निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर

नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा और बी.बी.एन टुड़े के संपादक ऋषि ठाकुर के पिता व वरिष्ठ पत्रकार हसंराज भारद्वाज का आज पी.जी.आई चढ़ीगढ में निधन हो गया है । वह 76 वर्ष के थे और तीन दिनों से पी.जी.आई चढ़ीगढ़ में उनका ईलाज चल रहा था इलाज के दौरान हृदय गति के रूकने से अचानक उनकी मृत्यु हो गई । मौत की खबर सुनकर बी.बी.एन सहित पूरे हिमाचल में पत्रकार जगत शोक की लहर दौड गई । तथा लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों शोक संवेदनाएं देना शुरू कर दी। वहीं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बिहारी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष डा. अरविन्द सिंह, हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जोगिन्द्र देव आर्य, प्रदेश सचिव डा. किशोर ठाकुर, रोहित गोयल,प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, दून के विधायक रामकुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा, पूर्व विधायक के.एल ठाकुर, लखविन्द्र राणा, परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चन्देल, डा. श्रीकान्त शर्मा, मान सिंह मेहता, तरसेम चौधरी, गुरमेल चौधरी, राकुमार चौधरी, संजीव ठाकुर आदि ने पीडित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *