सराहां में विकास खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली 34 पंचायत के प्रधान, उप प्रधानो की विशेष बैठक हुई।बैठक में पंचायत प्रधान व उप प्रधानो द्वारा विकास खंड अधिकारी पच्छाद व स्टॉफ के कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों का किया खंडन किया।
सराहां( देवराज शर्मा)
सराहां में विकास खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली 34 पंचायत के प्रधान, उप प्रधानो की विशेष बैठक आज सराहां जंझघर में हुई।बैठक में पंचायत प्रधान व उप प्रधानो द्वारा विकास खंड अधिकारी पच्छाद व स्टॉफ के कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों का भी खंडन किया।
पंचायत प्रतिनिधियों का एक स्वर में कहना था कि विकास खंड कार्यालय के काम काज को प्रभावित करने के लिए इस व्यक्ति द्वारा साजिश की जा रही है।जिसके जवाब में आज पंचायत प्रधान, उप्र प्रधान संघ कि बैठक हुई व बैठक के बाद प्रस्ताव पास किया गया कि क्षेत्र के गीता सिंह द्वारा जो मीडिया को बयान दिया उसमें कोई भी सच्चाई नहीं है यह सरासर झूठ है।पंचायत संघ ने यह भी कहा कि उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग करेंगे। क्योंकि इससे पहले भी यह व्यक्ति कई लोगों के साथ इस इस तरह के कारनामो को अंजाम दे चुका है।पंचायत प्रधान संघ के प्रधान नरेंद्र गोसाई ने बताया कि विकास खंड अधिकारी पच्छाद के खिलाफ जिस तरह से उक्त व्यक्ति द्वारा भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था उससे साफ लगता है कि यह कोई बड़ी साजिश थी प्रधान उप प्रधान संघ इसकी कड़ी निंदा करता है व इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी करता है।वासनी पंचायत के प्रधान संजीव तोमर ने कहा कि पच्छाद विकासखंड कार्यालय मैं जब से विकासखंड अधिकारी द्वारा पदभार संभाला गया उसके बाद से विकास में कोई कमी नहीं आई है।उन्होंने कहा कि उन्हें चार वर्ष पंचायत प्रतिनिधि के रूप में काम करते हो गए हैं परंतु कभी भी किसी भी पंचायत प्रधान उप प्रधान ने विकासखंड अधिकारी के खिलाफ कोई भी सुनने कोनहीं मिली है। बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि जिला में विकास खंड कार्यालय पच्छाद विकास की दृष्टि से उच्चतम स्थान पर है जो ऐसे लोगों को रास नहीं आ रहा है उन्होंने गीता सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।जयहर पंचायत प्रधान लेखराज सिंह ने बताया कि जब गीता सिंह विकासखंड कार्यालय में आया था तो वह भी विकासखंड कार्यालय में ही मौजूद थे मैं विकासखंड अधिकारी के साथ बात कर रहे थे जैसे ही गीता सिंह विकासखंड अधिकारी के कार्यालय में आए उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा में बात करनी शुरू कर दी। अन्य पंचायत प्रतिनिधि सराहां पंचायत प्रधान सुरती चौहान, सोमा ठाकुर, प्रेम पाल ठाकुर समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने गीता सिंह की बातों का खंडन करते हुए उसे सिरे से निकाल नकारा है।
क्या कहते हैं विकासखंड अधिकारी पच्छाद रमेश
विकासखंड अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा ने बताया कि कार्यालय का अधिकतर स्टाफ 10 बजकर 5मिनिट से
पहले पहुंच चुका था।विभाग के दो अधिकारी विभाग के कार्य से कार्यरत थे व दो एक छुट्टी व एक मेडिकली छुट्टी पर थे।

