सोलन# भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर भव्य शोभायात्रा निकली

आज वाल्मीकि मंदिर, सोलन में शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा को सम्बोधित करते हुए वाल्मीकि समाज के योगदान और धर्म के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया, ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, ज़िला महामंत्री भरत साहनी, पार्षद रेखा साहनी और अमरदीप पांजा भी विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश फ़ैलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *