ईमानदारी अभी जिंदा है होटल चायल पैलेस के कर्मचारी बलवीर ने की ईमानदारी की मिसाल कायम

हिमाचल की हसीन वादियों में पानीपत से आए नितिन गर्ग अपने परिवार सहित चायल पैलेस में घूम रहे थे इसी दौरान वह अपना बैग चायल पैलेस में ही भूल आए जिसमें 33 हजार कैश और कुछ बच्चों का समान था।

नितिन गर्ग घूम कर वापस कंडाघाट एक निजी होटल के लिए चल दिए परंतु जब वह गाड़ी से उतरने लगे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि वह अपना बैग तो कहीं भूल आए हैं जब उन्होंने अपनी समस्या के बारे में राधे-राधे ट्रैवल के मालिक संजय ठाकुर को बताया तो उन्होंने इस बाबत चायल पैलेस होटल में संपर्क किया और कर्मचारी बलबीर ने देखा कि एक बैग सोफे पर पड़ा है।

उसके बाद राधे-राधे ट्रैवल्स के मालिक संजय ठाकुर खुद कंडाघाट से चायल पैलस गये और कर्मचारी बलवीर ने उनको यह बैग सौंप दिया।

कंडाघाट आकर संजय ठाकुर ने यह बैग नितिन गर्ग को सौंप दिया। बैग मिलने पर चायल पैलेस होटल के के कर्मचारी बलवीर का और राधे-राधे ट्रैवल के मालिक संजय ठाकुर का नितिन गर्ग ने आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *