सब – जूनियर व जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन । मनदीप सिंह ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

कंडाघाट दिनांक (19 .10. 2024 )आज दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के सब जूनियर और जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मनदीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीए प्रधान निशा शर्मा उपस्थित रहे । इसके साथ ही पीटीए के अन्य सदस्य भी इस उपलक्ष पर उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ । जिसमें 50 मी,100 मीटर और 200 मीटर की कक्षा अनुसार दौड़ प्रतियोगिता , चेयर रेस, टनल रेस,बुक बैलेंस रेस, पिक एंड ड्रॉप , स्पाइडर रेस ,रेडी टू स्कूल रेस , बोतल रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतियोगिता अनुसार आदर्श, प्रिंस, सिमरन ,आदित्य, पारस ,तन्वी, अलीशा, मिशिका ,रिहान काव्यांश, आदर्श ,अमित, आरव, ओजस , देवेश आदि विद्यार्थी प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे । मंच संचालन रोहिणी सूद द्वारा किया गया। विद्यालय पीटीआई सुरेंद्र ठाकुर की देखरेख में सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *