आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उमंग और रक्त संचार कर गए आप प्रभारी ऋतुराज झा

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उमंग और रक्त संचार कर गए आप प्रभारी कल दिनांक 15/6/2025 को आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त प्रभारी ऋतुराज झा व सह प्रभारी विजय फूलकर शिमला समरहिल सामुदायिक भवन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने व बूथ स्तर तक इसका विस्तार कर तीसरे विकल्प को की सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के लिए के लिए पार्टी के लोगों में नई उमंग और उत्साह भर गए यहां आयोजित चीर प्रत्याशित आयोजन में हिमाचल के प्रत्येक भाग से करीब 300 से अधिक पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व संगठन के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने अपने विचार साझा किए जिन्हें प्रभारी जी ने बड़ी सहजता से सुना व आश्वस्त किया कि उनका उद्देश्य पार्टी को 2027 के चुनावों के लिए पुरजोर व प्रभावी तौर पर स्थापित करना है और हिमाचल वासियों को एक मजबूत विकल्प देना है क्योंकि लोग दोनों दलों के बहकावे में सदियों से छले जा रहे है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जिसने प्रभावी तौर पर जमीनी स्तर पर लोगों की आजीविका को सहज बनाने व उच्च स्तर की शिक्षा व स्वस्थ की सुविधा मुफ्त में प्रदान कर देश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की है । राजीव शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता को चार महीने में ही पता चल गया है कि आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार लोकहित कार्य किए और गरीबों व बेसहारा लोगों को कभी परेशान नहीं किया व दिल्ली को लगातार 24 घंटे बिजली पानी की सुविधा प्रदान की बन सबसे अब वो वंचित हो गए है और बीजेपी ने सत्ता हथियाने के लिए झूठे वायदे किए अब सभी जगह लोगों को उजाड़ा जा रहा है उनके घर दुकानें तोड़ी जा रही है ताकि बड़े बड़े लोगों के मुनाफे को बढ़ाया जा सके व उनसे चंदा वसूल कर बीजेपी के दफ्तर बना सके बीजेपी गरीब विरोधी कार्य है ये गरीबों को ही मिटा देंगे । उन्होंने आम जनता से आव्हान किया कि आम आदमी पार्टी के शामिल होकर प्रदेश की दशा व दशा बदलने में सहयोगी बने और एक ईमानदार सरकार के गठन के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करे ताकि हिमाचल के युवाओं का भविष्य सुनहरा हो सके जल्द ही प्रभारी महोदय सभी जिलों का दौरा करेंगे तथा संगठन को नया स्वरूप प्रदान करेगे इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भी अपने विचार सांझा किए और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
