नगर पंचायत कंडाघाट की मासिक बैठक आयोजित ।

नगर पंचायत कंडाघाट की मासिक बैठक आयोजित ।जिसमें सदन में लोगों की विभन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी व् समस्याओं का निवारण किया गया | मुख्य मददों जिन पर विचार विमर्श करके तीन बिंदुओं पर निर्णय लिया गयाः- पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में किन्नरों के लिए शुल्क निर्धारित करने के संबंध में :- स्थानीय जनता से मिल रही शिकायतों के तहत नगर पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में किन्नरों के गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुल्क निर्धारण किया गया है। ताकि उनके द्वारा आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े | इसके तहत निम्नलिखित शुल्क निर्धारित किया गया है :

    न्यूनतम शुल्कः 1,100/- रुपये

    अधिकतम शुल्कः 5,100/- रुपये

    1. नगर पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में फेरी वालों को नियमित करने बारेः स्थानीय जनता से मिल रही शिकायतों के तहत नगर पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में काम करने वाले सभी फेरी वालों की पहचान का सत्यापन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके पास वैध परमिट या लाइसेंस हैं। पुलिस प्रशासन से यह निवेदन किया गया है वह क्षेत्र में काम करने वाले सभी फेरी वालों की पहचान सत्यापित करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके पास वैध परमिट या लाइसेंस हैं। फेरी बालों को पंजीकरण करने का शुल्क मु० 500/- रुपये तय किया गया है।
    2. कंडाघाट नगर पंचायत को विघटित करने के लिए लगाए गए नारे के संबंध में: माननीय मुख्य मंत्री जी के दिनांक 20 अगस्त 2024 के सोलन दौरे के दोरान कुछ व्यक्तियों द्वारा नगर पंचायत कंडाघाट को विघटित करने के लिए नारे लगाए गए थे। इस पर सदन द्वारा कठोर निन्दा की गई। नगर पंचायत कंडाघाट का अधिकार क्षेत्र शहरी क्षेत्र है। सरकार द्वारा नगर पंचायत का गठन स्थानीय जनता की मांग पर और शहरीकरण होने से इस क्षेत्र में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नियमानुसार नगर पंचायत कंडापाट का गठन किया गया है। नगर पंचायत कंडाघाट के निर्माण के बाद से कंडाघाट क्षेत्र में भारी संख्या में विकास हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। सर्व सहमति से सदन द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया है की माननीय मुखमंत्री जी व् अन्य अधिकारियों को इस संदर्भ में पत्राचार किया जाए |

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *