कंडाघाट नगर पंचायत क्षेत्र घोषित किए जाने के फैसले को बदलने के कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गए आश्वाशन को पूरा किए जाने की मांग: राजीव शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा बीजेपी सरकार द्वारा मनमाने ढंग से बिना किसी औचित्य के कंडाघाट को नगर पंचायत क्षेत्र घोषित किए जाने के फैसले को बदलने के कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गए आश्वाशन को पूरा किए जाने की मांग करते हुए कहा कि कंडाघाट क्षेत्र पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है यहां न तो कोई व्यावासिक केंद्र है न ही किसी तरह की औद्योगिक गतिविधि है मात्र एक छोटा सा बाज़ार जहां पर सिर्फ स्थानीय लोगों की जरूरते पूरी होती है यहां की जायदा तर जनता भी ग्रामीण है किसी भी तरह से इस क्षेत्र का शहरीकरण नहीं हुआ है न ही यहां की जनसंख्या इतनी है सभी स्थानीय लोगों के पुरजोर विरोध के बाबजूद बीजेपी के चंद लोगों के स्वार्थ वश कंडाघाट के लोगो पर नगर पंचायत थोप दी गई जबकि सभी निवासी चाहे वो किसी भी पार्टी से संबंध रखते हो मिल कर शुरू से इसका विरोध करते चले आ रहे है बीजेपी को इसका खामियाजा चुनावों में भी भुगतना पड़ा है क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इसे निरस्त करने का वायदा किया था और हाल ही ने माननीय मुख्यमंत्री जी के दौरे के दौरान भारी संख्या में यहां के सभी निवासियों ने इसे समाप्त करने की मांग दोहराई थी l राजीव शर्मा ने कहा कि ये मामला लोकहित का है और स्थानीय जनता को पूरा भरोसा है कि जल्द ही इसे लोकहित में वापिस लेकर जनता को राहत प्रदान कर सरकार अपने वायदे को पूरा करेगी और आम आदमी पार्टी भी इसे हटाए जाने की पुरजोर मांग करती है और स्थानीय जनता के साथ न्याय की उम्मीद करती है

