अमित पाल सिंह बने किक्बाक्सिंग संघ के चेयरमेन
अमित पाल सिंह बने किक्बाक्सिंग संघ के चेयरमेन
हिo प्रदेश अमेच्योर किक्बाक्सिंग संघ की आम सभा की चुनाव प्रक्रिया को मंगलवार को मंडी में संपन्न हुई तीन वर्ष के अंतराल के बाद र्सव सहमति से प्रेमी अमित पाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया बता दें अमित पाल सिंह वीरभद्र सरकार में ओएसडी रहा चुके है और फूटबाल संघ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।जबकि प्रधान पद के लिए डॉo संजय यादव (परशुराम अवार्डी) को सर्वसम्मति से चुना गया lइसके साथ वरिष्ठ उपप्रधान पद अनिल शर्मा तथा तिलक राज को चुना गया l जबकि उपप्रधान पद के लिए कुल्लू से रणबीर ठाकुर ,बिलासपुर से उपेंद्र शर्मा ,सोलन से भूषण कुमार तथा शिमला से वीरेंद्र जगीथाको चुना गया lमहासचिव पद के लिए सुंदर नगर निवासी हंस राज शर्मा व तथा कोषाध्यक्ष पद पर बल्ह निवासी हरि ओम शरण से को चुना गया है lइसके साथ ही उना के डॉ. पवन पटियाल काँगड़ा के संजय कुमार ,बिलासपुर मनोज कुमार तथा मंडी के कृष्ण लाल को संयुक्त सचिव के पद दिया गया है lसाथ में साथ में
मण्डी के खूब राम सरकाघाट के मोहित कुमार सोलन के जीत सिंह ,जोगिंद्र नगर के पंकज राव , जाहु से संदीप शर्मा और हटगढ़ के नितेश पठानिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया प्रधान डॉक्टर संजय यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन से संबद्ध है। भारत सरकार, युवा मामले और खेल मंत्रालय, किकबॉक्सिंग संगठन (WAKO) के वर्ल्ड एसोसिएशन के संबद्ध सदस्य फेडरेशन है जिसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया हम हर जिला में पुरुष और महिला श्रेणियों में सभी आयु वर्गों और शैलियों में किकबॉक्सिंग खेल को नियंत्रित और विकसित करने वाले एकमात्र निकाय हैं। संघ का मिशन किकबॉक्सिंग खेल को असंगठित खेल का आयोजन करना है और जिले के लोगों के लिए इसकी खुशी और लाभ का विस्तार करना है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक दृष्टि से मार्शल आर्ट के ज्ञान में सुधार करना और समाज के बीच एकता बनाना है। एसोसिएशन ने राज्य में कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले योग्य प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों के एक अद्वितीय और व्यापक नेटवर्क को बढ़ावा दिया है।


