कंडाघाट क्षेत्र के तुन्दल गांव में दो मंजिला भवन में लगी आग

कंडाघाट के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत तुनदल के रूडा गांव में रहने वाली आशा देवी के पुराने दो मंजिला घर मे बुधवार को शॉट शर्किट के चलते आग लग गई। इस घर मे नेपाली का परिवार रह रहा था। आग लगने के चलते घर के अंदर रखे सभी कपड़े सहित पांच हजार रुपए की जो नगदी जल कर राख हो गई।
इस मकान में देवदार की लकड़ी लगी हुई थी । देवदार की लकड़ी होने के चलते आग मकान में तेजी से भड़की।

वही घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीसी सदस्य परवीन ठाकुर व पँचायत के उपप्रधान ज्ञान ने मौके पर जाकर जायजा लिया।

वही तहसीलदार कंडाघाट अमन राणा ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेज दिया है व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है कि आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *