महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वो दिन योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च शिक्षा विद्यालय क्वारग में एक दिवसीय खंड स्तरीय शिविर आयोजित

आज दिनांक 21.12 .24 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वो दिन योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च शिक्षा विद्यालय क्वारग में एक दिवसीय खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में चित्रकला प्रतियोगिता में स्लोगन राइटिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया एवं पुरस्कार वितरित किए उपस्थित बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड कंडाघाट डॉ आभा पवार ने समस्त महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं महिलाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और पोषक आहार इत्यादि बारे विस्तृत जानकारी दी शिविर में ICDS विभाग के वृत पर्यवेक्षिका विद्या पंडित,सुषमा शांडिल,सरोज शर्मा, सत्या ठाकुर, शकुंतला देवी तथा खण्ड समन्वयक पोषण अभियान ईशान शर्मा उपस्थित रहे ।


